फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jewelry and cash theft by breaking the lock in Darwansi

दरवांसी में ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी

Wed, 01 Jun 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash theft by breaking the lock in Darwansi
कोइरौना थाना क्षेत्र के दरवांसी गांव में सोमवार की रात छत के रास्ते घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर हजारों रुपये के गहने और नकदी उठा ले गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मौका-मुआयना भी किया।
विज्ञापन

दरवांसी गांव निवासी सीमा सिंह ने बताया कि पति नरेंद्र सिंह जीविकोपार्जन के लिए बाहर रहते हैं। सोमवार की रात उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद सो गईं। इस बीच मुख्य गेट को बंद करना भूल गईं। देर रात सीढ़ी के दरवाजे से चोर मकान के अंदर घुस गए और उसी कमरे का ताला तोड़ा, जिसमें नकदी और कीमती सामान रखे हुए थे। चोर ताला तोड़कर आभूषण व नकदी उठा ले गए। सुबह नींद खुलने पर सीढ़ी पर पर्स समेत अन्य सामान इधर-उधर गिरे दिखे। कमरे का ताला टूटा मिला और बड़ा बॉक्स खुला था। बॉक्स में रखे रजाई, गद्दे, चादर बिखरे थे और उसमें रखे एक लाख रुपये नकद, ढाई तोला सोना, आधा किलो चांदी, तीन नग कान की झाली, एक नग अंगूठी, एक नग जंजीर, एक जोड़ी हथफूल, एक नग छगली, दो जोड़ी पायल गायब थे। सूचना पर 112 नंबर पुलिस ने आकर छानबीन की। उप निरीक्षक कोइरौना महेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि जानकारी होने पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed