फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jewelery worth lakhs stolen by breaking the lock of Kotwal's house

Bhadohi News: कोतवाल के घर ताला तोड़कर लाखों के जेवर की चोरी

Fri, 29 Mar 2024 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen by breaking the lock of Kotwal's house
सुरियावां। कोतवाली क्षेत्र के महजूदा गांव में झांसी नगर के कोतवाल आनंद सिंह के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कोतवाल के भाई अनुराग सिंह ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी। उनके मुताबिक चोरी हुए आभूषण की कीमत पांच लाख रुपये है।
विज्ञापन

सुरियावां के महजूदा निवासी आनंद सिंह झांसी में नगर कोतवाल हैं। गांव में उनके परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। उनके भाई अनुराग ने बताया कि बुधवार की रात भोजन आदि करके बाउंड्री वाल का गेट बंद करने के बाद सभी लोग सो गए। इस बीच चोरों ने घर में घटना को अंजाम दिया। बृहस्पतिवार सुबह अनुराग की मां सोकर जगीं तो मकान का ताला टूटा था व कमरे में रखे सामान बिखरे हुए थे। घर की स्थिति देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया कि घर में रखा चार तोले का सोने का हार, तीन तोले की चूड़ी व पैजनी गायब थी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पाली दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने भी मौका मुआयना किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामनगीना यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed