Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   JE suspended following death by electrocution

Bhadohi News: करंट से मौत होने पर जेई निलंबित

Sat, 07 Nov 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
JE suspended following death by electrocution
गोपीगंज। कोतवाली के केदारपुर गांव में बीते दिनों से करंट की चपेट में आने जान गंवाने वाले अर्पित शुक्ला के परिजनों को आपदा प्रबंधन के तहत पांच लाख रुपये की सहायता दी गई। इस मामले में जेई को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीते 24 अक्तूबर को केदारपुर निवासी कृष्णा शुक्ला के पुत्र अर्पित शुक्ला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वह लोहे की सीढ़ी लेकर जा रहे थे। इस बीच हाईटेंशन तार से संपर्क होने पर करंट की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी के बाद उनके यहां बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। इस बीच बड़वापुर निवासी उत्कर्ष त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर विद्युत निगम के अधीक्षक अभियंता व एक्सईएन को मामले से अवगत कराया था और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की अपील की थी। विद्युत निगम के अधीक्षक अभियंता मुनीष कुमार ने बताया कि मौत के बाद मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में जेई आनंद मिश्रा को निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कराकर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed