फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   JDC got reprimanded if there were defects in development work

विकास कार्यों में खामियां मिलीं तो जेडीसी से फटकार लगाई

Wed, 10 Feb 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
JDC got reprimanded if there were defects in development work
ज्ञानपुर/लालानगर। संयुक्त विकास आयुक्त (जेडीसी) विंध्याचल मंडल सुरेशचंद्र मिश्रा ने बुधवार को ज्ञानपुर विकास खंड के दफ्तर पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान लोगों की शिकायत पर उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ पूरेरजा, पलवारपुर, दशरथपुर गांवों में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान खामियां मिलने पर जेडीसी ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्रता की श्रेणी में आने वालों को चिह्नित करके दिया जाए और निर्माणाधीन योजनाओं में किसी प्रकार का फेरबदल नहीं किया जाए। इसके अलावा उन्होंने पत्रावलियां, रजापुर गोशाला में भूसे का भुगतान न होने किए जाने पर उन्होंने फटकार लगाई साथ में छुट्टा पशुओं से होने वाले नुकसान की शिकायत पर सख्ती दिखाई। अंत में जेडीसी ने शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि आगामी दिनों में भी निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर बीडीओ कमल सिंह, सुरेंद्र कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed