{"_id":"580e64c14f1c1bcd75bc2ca3","slug":"jd-u-to-the-demands-of-workers-picketing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के लिए जदयू के कार्यकर्ताओं का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के लिए जदयू के कार्यकर्ताओं का धरना
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Tue, 25 Oct 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
धरना करते जदयू के कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर। जनता दल (यू) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को 13 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार पर जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि दोनों सरकारों ने जनता को धोखा दिया।
प्रदेश महासचिव लोलारख उपाध्याय ने कहा कि गांव की भोली जनता और किसानों की बात कर सरकारें सत्ता पर काबिज होती हैं, लेकिन कुर्सी मिलने के बाद उन्हें भुला दिया जाता है। पार्टी की 13 सूत्री मांगों में गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान कराने, किसानों के लिए बिजली 18 घंटे करने के साथ आधा बिल, नीलगाय और छुट्टा पशुओं से फसल को बचाने के लिए ठोस प्रबंध, गंभीर बीमारी से ग्रसित किसानों को नि:शुल्क उपचार, महिलाओं को सरकारी नौकरी में अलग से आरक्षण, नए राशन कार्ड में व्याप्त धांधली की जांच, प्रदेश में सूखा राहत पैकेज में की गई धांधली की जांच कराने की मांग की। आशिक अली, सूर्यमणि यादव, रिंकू यादव, विनय कुमार मौर्य, पप्पू भारती, मथुरा मौर्य, सुधाकर सरोज, कैलाशनाथ आदि रहे।