फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jantar Mantar If Brij Bhushan sharan singh is not arrested bhartiya kisan union wrestler daughters

Jantar Mantar: 'बृजभूषण की गिरफ्तारी ना हुई तो देशभर में होगा आंदोलन', पहलवान बेटियों को भाकियू का मिला समर्थन

Fri, 05 May 2023 05:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 May 2023 05:02 PM IST
सार

 कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान बेटियों के आंदोलन की आग अब गांव में पहुंचने लगी है। भदोही जिले में शुक्रवार को भाकियू के पदाधिकारियों ने समर्थन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पुलिस को सौंपा।

विज्ञापन
Jantar Mantar If Brij Bhushan sharan singh is not arrested bhartiya kisan union wrestler daughters
दुर्गागंज थाने के उप निरीक्षक को पत्रक देते किसान यूनियन के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का समर्थन मिला है। भाकियू ने बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होने पर देशभर में आंदोलन की चेतावनी दी है। कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान बेटियों के आंदोलन की आग अब गांव में पहुंचने लगी है।

विज्ञापन


यूपी के भदोही जिले में शुक्रवार को भाकियू के पदाधिकारियों ने समर्थन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पुलिस को सौंपा। संघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी न होने पर धरने का अल्टीमेटम दिया। भाकियू के जिलाध्यक्ष सालिकराम यादव ने कहा कि एक ओर केंद्र और प्रदेश की सरकार महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभावान बेटियां लक्ष्य तक पहुंच कर राष्ट्र की मजबूती में कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं लेकिन उत्पीड़न का मामला सामने आने पर सरकार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से कतराने लगती है। 10 दिन से पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। आरोपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बजाए उन्हें ही परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मई की रात में धरनारत पहलवान बेटियों को जंतर-मंतर से जबरन उठाने की कोशिश की गई। राष्ट्रपति को दिए पत्रक में दिल्ली पुलिस में कार्यरत जवानों को चिन्हित कर कार्रवाई न होने पर भाकियू आगे की रणनीति तैयार करने के लिए विवश होगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, जिला मंत्री राजेंद्र प्रसाद पाल आदि रहे। उप निरीक्षक संजय कुमार यादव ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक सौंपा जिसे राष्ट्रपति तक भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed