फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jalshakti mission in 82 villages will cost 200 crores

82 गांवों में जलशक्ति मिशन को हरी झंडी, खर्च होंगे 200 करोड़

Wed, 02 Mar 2022 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Jalshakti mission in 82 villages will cost 200 crores
लगभग दो वर्ष विलंब से केंद्रीय जलशक्ति मिशन के तहत 82 ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित कार्यों को पूरा करने के लिए हरी झंडी मिल गई है। इसके तहत प्रस्तावित पाइप लाइन बिछाने, ओवरहेड टैंक बनाने, बोरिंग, नलकूप आदि के कार्यों पर करीब 200 दो सौ करोड़ रुपये किए जाएंगे।
विज्ञापन

जल निगम से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि तो केंद्रीय जलशक्ति मिशन के तहत प्रस्तावित कार्यों को पूरा करने के लिए कार्यदाई संस्था वेलस्पन की टीम जिले में दो वर्ष से डेरा डाले हुए है। टीम ने पेयजल की आपूर्ति के लिए दो वर्ष के दौरान सर्वे कर कुल 367 ग्राम पंचायतों का चयन किया है। इन गांवों में एक दशक पूर्व स्थापित जलनिगम के लगभग 30 पेयजल योजनाओं की स्थिति खराब है। इनमें से 82 गांवों में कार्य शुरू कराने के लिए हरी झंडी दे दी गई है। इन गांवों में कार्य शुरू कराने के प्रस्ताव को विधानसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने से ही हरी झंडी मिल चुकी है। हालांकि इन 82 ग्राम पंचायतों में से 15 में कुछ अड़चन भी सामने आई है, जिसे जिलाधिकारी के स्तर से दूर कराने की कोशिश की जाएगी। योजना के क्रियान्वयन से करीब 20 हजार लाभान्वित होंगे। चयनित गांवों में प्रस्तावित कार्यों को कराने में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जल निगम के अधिशासी अभियंता मुजीब अहमद का कहना है कि जलशक्ति मिशन के तहत 82 गांवों को कार्य कराने की योजना को हरी झंडी मिली है। इन कार्यों पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed