फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Itwa found 10 malnourished children

इटवां में मिले 10 कुपोषित बच्चे

Sun, 16 Oct 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sun, 16 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई विकास खंड के इटवां गांव में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी रमेश पांडेय पहुंचे। चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। राज्य पोषण मिशन के तहत गोद लिए गांव में समीक्षा के दौरान तीन बच्चे अति कुपोषित और सात कुपोषित मिले। बच्चों की देखभाल बेहतर न होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। मातहतों को हिदायत दिया कि आगामी निरीक्षण से पहले स्थिति को सुधारें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।       
विज्ञापन

राज्य पोषण मिशन के तहत जिलास्तरीय अधिकारियों को दो-दो गांव निगरानी के लिए गोद दिया गया है। सीडीओ आरपी मिश्र के सेवानिवृत्त होने के बाद जिले में आए नए सीडीओ रमेश पांडेय शनिवार को गोद लिए गांव इटवां पहुंचे। गांव के विद्यालय पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। आवास, बिजली, सड़क, पेंशन की शिकायत ग्रामीणों ने की। सीडीओ ने आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का निस्तारण करेंगे। इस दौरान पोषण मिशन की समीक्षा के दौरान तीन बच्चे अति कुपोषित और सात कुपोषित पाए गए। कुपोषण दूर करने के प्रति मातहतों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि पखवारे भर के अंदर अति कुपोषित और कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार देकर सामान्य बनाएं। मातहतों से कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताते चलें कि कुपोषण खत्म करने के लिए शासन ने राज्य पोषण मिशन और हौसला पोषण योजना को लागू किया है। इसके तहत कुपोषित, अति कुपोषित बच्चों, धात्रियों को पौष्टिक आहार, दूध, घी, फल आदि देना होता है लेकिन बाल विकास एवं पुष्टाहार व स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता से जरूरतमंदों तक लाभ नहीं पहुंच पाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed