{"_id":"6457fa9526fa675b61061bd6","slug":"it-is-not-easy-for-adults-to-make-aadhaar-card-bhadohi-news-c-20-1-192670-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: वयस्कों के लिए आसान नहीं आधार कार्ड बनवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: वयस्कों के लिए आसान नहीं आधार कार्ड बनवाना
विज्ञापन
। वयस्कों के लिए आधार बनवाना अब पहले जितना आसान नहीं है। पासपोर्ट की तरह सत्यापन के बाद ही आधार बन पाएगा। आधार की जांच के लिए अधिकारी नामित किए गए हैं। अभी शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड आसानी से बनवाया जा सकता है। सीएमएस आधार पंजीकरण केंद्रों पर आधार बनवाना आसान नहीं है। घंटों इंतजार के बाद भी लोगों का आधार नहीं बन रहा है। आधार कार्ड बनाने के लिए भीड़ लग रही है। जिले में आधार पंजीकरण केंद्र 100 से अधिक संचालित हैं। मगर बहुत से सीएमएस आधार पंजीकरण केंद्र अलग-अलग वजहों से बंद हैं। आधार अपडेट कराने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने 100 से 200 रुपये तक वसूलने की भी शिकायत की है।आधार में किसी भी प्रकार के सुधार के लिए शुल्क देना पड़ता है। सादा आधार बनवाने क लिए 10 रुपये, रंगीन प्रिट के लिए 20 रुपये, प्लास्टिक आधार कार्ड 30 रुपये, नाम,पता मोबाइल व जन्मतिथि आदि का सुधार के लिए 25 रुपये, बायोमेट्रिक अपडेट के लिए भी 25 रुपये देने पड़ रहे हैं।
सीएससी आधार पंजीकरण केंद्रों द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाता है। लोगों को आधार कार्ड बनाने में थोड़ी परेशानी हो रही है। जांच का दायरा बढ़ने से 18 से अधिक उम्र के लोगों को आधार कार्ड बनवाने में अधिक समय लग रह है। लारेंस, सीएससी संचालक, चंदौली।
विज्ञापन
सीएससी आधार पंजीकरण केंद्रों द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाता है। लोगों को आधार कार्ड बनाने में थोड़ी परेशानी हो रही है। जांच का दायरा बढ़ने से 18 से अधिक उम्र के लोगों को आधार कार्ड बनवाने में अधिक समय लग रह है। लारेंस, सीएससी संचालक, चंदौली।
विज्ञापन