फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Islam is a religion of brotherhood

भाईचारे का मजहब है इस्लाम

Mon, 21 Mar 2016 01:25 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 21 Mar 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Islam is a religion of brotherhood
गोपीगंज के अमानत पैलेस में आयोजित सेमिनार में बोलते मौलाना सैयद मजहर मियां चिश्ती।
इस्लाम ने हमेशा से इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम दिया है और आगे भी देता रहेगा। इसे आतंक वाद से जोड़ना और आतंकवाद के  लिए इसे ढाल बनाना दोनों नाकाबिले बर्दाश्त है। जो कोई भी ऐसे सोचता और बोलता है वह अपनी संकीर्णता को दर्शाता है। यह बातें मुंबई से आए मौलाना यूसुफ  रजा कादरी ने कही।
विज्ञापन


रविवार को अमानत पैलेस में आयोजित इस्लाम और आतंकवाद विषयक सेमिनार में बोलते हुए मौलाना ने कहा कि मौजूदा समय में देश में बेटी बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन पैगंबर-ए-इस्लाम ने 14 सौ साल पहले ही इसके लिए मुहिम चला दिया था।
विज्ञापन


नबी ने फरमाया जो तीन बेटियों की शादी करेगा, उसको जन्नत नसीब होगी। सहाबियों ने सवाल किया कि एक  और दो बेटियों वालों का क्या होगा। तो नबी ने फरमाया कि  अगर एक  ही बेटी है तो उसकी परवरिश, तालीम, मोहब्बत में कमी मत करो। खुदा जन्नत अता फरमाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि  इस्लाम भाईचारे का मजहब है, इस्लाम दूसरे मजहब और उसके मानने वालों की भी इज्जत करता है। इस्लाम जुल्म और ज्यादती करने वालों के हमेशा खिलाफ  रहता है। कार्यक्रम में गैर मुस्लिमों ने भी शिरकत की।


उन्होंने मौलाना की बातें सुनने के साथ ही इस्लाम को लेकर अपनी गलतफहमियां भी दूर की। इस मौके  पर मौलाना मोहम्मद ओवैश मिस्बाही, कारी गुलाम गौस, मौलाना जाहिद रजा मिस्बाही, हाफिज मोहम्मद अशरफ चिश्ती, नूर आलम, वारिस अली, हाफिज सलाहुद्दीन आदि रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed