फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Iron Man's birth anniversary celebrated

Bhadohi News: लौह पुरुष की मनाई जयंती

Wed, 01 Nov 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Iron Man's birth anniversary celebrated
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई। सरकारी एवं निजी संस्थानों में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया कलेक्ट्रेट में डीएम गौरांग राठी और पुलिस लाइन में एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने एकता संकल्प लिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने कहा कि भारतीय भू-राजनीतिक एकीकरण के लिए भारत देश हमेशा सरदार पटेल जी के योगदानों के प्रति कृतज्ञ रहेगा। एडीएम ने बताया कि 562 देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण के लिए महात्मा गांधी ने लौह पुरूष की उपाधि दी। पुलिस लाइन में एसपी ने सरदार पटेल जी ने 562 देशी राजे रजवाड़ों को भारतीय संघ में मिलाने के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया। इसके बाद जिला अस्पताल में डीएम ने मरीजों को फल वितरित कर हालचाल जाना। कुष्ठ आश्रम में सीडीओ ने भोजन का वितरण किया। केएनपीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सांसद रमेश चंद्र बिंद ने लौह पुरूष के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। सहायक श्रमायुक्त कमलेश ने आभार जताया। इस मौके पर किशन अलबेला, गायिका पूजा सिंघानिया, छात्र पीयूष पाण्डेय, जिला पंचायत परिषद बालिका इंटर काॅलेज एवं जीआईसी छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर डीडीओ ज्ञान प्रकाश, डीआईओएस विकायल भारती, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह मौजूद रहे। उधर शिक्षण संस्थानों में लौह पुरुष की जयंती मनाई गई। शहीद नरेश इंटरमीडिएट कॉलेज खमरिया में प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र ने पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। वरिष्ठ आचार्य राजेंद्र शुक्ल ने पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर दीनानाथ बरनवाल, हरीराम तिवारी आदि रहे। घोसिया के इकरा पब्लिक स्कूल माधोसिंह में सामान्य ज्ञान का आयोजन किया गया। इसमें 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। जिला कारागार में पटेल की जयंती पर कर्मचारी एवं बंदियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में शिक्षक अखिलेश यादव ने पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई। प्रभारी प्राचार्य प्रो. आरपी यादव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रो. बालकेश्वर, डॉ.उष्मा यादव, डॉ. ऋचा, संतोष आर्य, डॉ.अवधेश आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
रन फार यूनिटी में खिलाड़ियों ने लिया भाग
ज्ञानपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्टेडियम में 800 मीटर का दौड़ लगाकर एकता और अखंडता की एक मिसाल दी। मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह कहा कि पटेल जी के प्रयास से एकता और अखंडता का सपना पूरा हुआ। इस मौके पर क्रीडा अधिकारी अभिज्ञान मालवीया, माजिद अली, विनय कुमार बिंद, बिंदू सिंह, मनोज कुमार यादव, सादिक, राम श्रृंगार आदि रहे।
-------------------------
इनसेट
सपा ने लौह पुरूष को किया नमन
ज्ञानपुर। कंसापुर स्थित सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की ओर से लौह पुरूष सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि भारत रत्न स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल नए भारत के शिल्पकार थे। वह एकता की ब्रह्म मूर्ति थे। आजादी के बाद टुकड़ों में बटे 565 रियासतों का विलय करके सरदार पटेल जी ने अखंड भारत का निर्माण किया था। इस मौके पर ह्दय नारायण प्रजापति, राजेंद्र एस बिंद, संतोष यादव, कमलाशंकर महतो, लालचंद्र बिंद, उमाशंकर पटेल, जमील अंसारी, महेंद्र गौड़, अनिल पासी, धर्मेन्द्र मिश्र पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed