फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Iron Lady was expert in diplomacy

कूटनीति में माहिर थीं आयरन लेडी

Sat, 20 Nov 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Iron Lady was expert in diplomacy
सिंहपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाते कांग्रेसी। ? - फोटो : BHADOHI
भदोही/ज्ञानपुर। नगर के कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की जयंती धूम से मनाई। कैंप कार्यालय में आयोजित समारोह में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि वह कूटनीति में माहिर थीं इसीलिए उन्हें आयरन लेडी कहा गया। वरिष्ठ नेता मुशीर इकबाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन्दिारा गांधी ने स्वतंत्रता के लिए चलाए जा रहे आंदोलन मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उनके कूटनीति का पूरी दुनियां के हुक्मरां लोहा मानते थे। इसी कारण उनका नाम आईरन लेडी पड़ा। वक्ताओं ने उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने पर बल दिया और कहा कि उनकी नीतियों को अपना कर ही देश की एकता और अखण्डता को मजबूत किया जा सकता है। कहा गया कि उनके शासन काल में देश का बहुत विकास हुआ। उन्होंने देश को कमजोर करने वाली शक्तियों से कभी समझौता नहीं किया। इस दौरान जिला महासचिव स्वालेह अंसारी, दिनेश कुमार चौरसिया, अरशद मलिक,असलम शेख, संदीप गुप्ता, मोहित गुप्ता, मुश्ताक अंसारी, शमशुल हक हाशमी, बद्री प्रसाद पटवा आदि मौजूद रहे। ज्ञानपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सिंहपुर स्थित जिला कर्यालय पर शुक्रवार को देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। साथ ही जाति-धर्म के नाम पर समाज बांटने वालों को सबक सिखाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष राजन दुबे, महिला नेत्री गीता देवी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को जननायक बताने वालों को कुछ बोलने से पहले यह सोच लेना चाहिए था कि आजादी दिलाने वालों की देन है कि आज आम जनता स्वतंत्र होकर अपना हक और अधिकार मांग सकती है। इस मौके पर पूर्व जिपं सदस्य सुरेशचंद्र मिश्र, सुरेश गौतम, मृत्युंजय पांडेय, जगदीश प्रसाद पासी, मसूद अंसारी, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, राजेश्वर दूबे, रामश्रृंगार पाठक, जिला गुड्डू अंसारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed