फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Investigation started on allegations of irregularities in construction of small bridge

लघु सेतु निर्माण में अनियमितता के आरोपों की जांच शुरू

Sun, 19 Jun 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Investigation started on allegations of irregularities in construction of small bridge
वरुणा नदी के कैंड़ा-तिलकघाट पर 1.95 करोड़ से निर्माणाधीन लघु सेतु के निर्माण में अनियमितता की शिकायत मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह के साथ विरोध-प्रदर्शन में शामिल लोगों ने मुख्यमंत्री और डीएम के ट्वीटर पर शिकायत कराया है। शिकायत को देखते हुए डीएम आर्यका अखौरी ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। तीन सदस्यीय टीम में शामिल तकनीकी अधिकारियों ने शनिवार को उक्त निर्माणाधीन लघु सेतु पर पहुंच कर जांच भी की।
विज्ञापन

शिकायत की गई है कि वरुणा नदी पर लगभग 13 लघु सेतु के निर्माण की योजना स्वीकृत है। सेतु निर्माण की स्वीकृति मिलने पर भदोही, जौनपुर, प्रयागराज, वाराणसी की ओर से आवागमन करने वालों को यह भरोसा था कि सभी सेतु इसी वर्ष बनकर तैयार भी हो जाएंगे। गत वर्ष तीन लघु सेतु बन सके थे और इस वर्ष बारिश से पहले पांच लघु सेतुओं पर ढलाई का कार्य होने की उम्मीद है, जबकि पांच सेतुओं के पिलर बनाने का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। आरोप है कि निर्माणाधीन सेतु में सरिया, सीमेंट, बालू, ईंट के उपयोग में मानक की अनदेखी की जा रही है। साथ ही मानक की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई है। उधर, तीन सदस्यीय जांच टीम में शामिल अधिशासी अभियंता सिंचाई पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि लघु सेतु के निर्माण में जिस मानक और बालश्रम की शिकायत की गई है, उस मानक का उपयोग नहीं हो रहा है। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया ने बताया कि शिकायत करने वालों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया,े लेकिन वे नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed