फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Internet service fail

24 घंटे से अधिक समय से इंटरनेट फेल

Thu, 16 Jan 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Internet service fail
ज्ञानपुर। बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा बुधवार को लाइन में गड़बड़ी की भेंट चढ़ गई। मंगलवार शाम करीब सात बजे बाधित हुई इंटरनेट सेवा बुधवार को देर रात तक बहाल नहीं हो सकी। 24 घंटे से अधिक समय तक ब्रॉडबैंड ध्वस्त रहने के कारण जिलेभर के इंटरनेट कनेक्शन ठप पड़ गए। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की इंटरनेट सेवा आए दिन बेपटरी हो जाती है। बुधवार को हालात विकट हो गए। मंगलवार शाम को सात बजे के आसपास बीएसएनएल से जुड़े मॉडम से इंटरनेट का सिग्नल मिलना बंद हो गया। इसके बाद इंटरनेट के जरिए होने वाले तमाम जरूरी कार्य बाधित हो गए। विभागीय लोगों ने बताया कि गड़बड़ी मेन लाइन से ही है। कुछ देर में कनेक्शन ठीक हो जाएगा, लेकिन देर रात तक ब्रॉडबैंड सेवा बहाल नहीं हो सकी। उपभोक्ता खीझते नजर आए। बीएसएनएल की लाइन खराब होने के बाद अन्य संचार कंपनियों की सेवा भी प्रभावित रही। इंटरनेट की स्पीड बेहद धीमी हो गई। बुधवार को सुबह से लेकर देर रात तक इंटरनेट बहाल नहीं हो सका। बीएसएनएल के लोगों ने बताया कि देवनाथपुर में फाइबर केबल कट गया है। इससे जिलेभर की इंटरनेट सेवा प्रभावित हुई है। फॉल्ट ढूंढा जा रहा है, जल्द ही मरम्मत कर ब्रॉडबैंड बहाल कर दिया जाएगा, लेकिन रात आठ बजे के बाद तक ब्रॉडबैंड सेवा दुरुस्त नहीं हो सकी थी। जेटीओ सूर्यदेव ने कहा कि फाइबर केबल कट जाने के कारण समस्या आई है। तकनीकी कर्मचारी फॉल्ट को ढूंढकर ठीक करने में लगे हैं। जल्द ही इंटरनेट ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed