फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Interlocking roads will be built in 14 villages with 1.40 crores

1.40 करोड़ से 14 गांवों में बनेंगी इंटरलाकिंग सड़क

Wed, 01 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Interlocking roads will be built in 14 villages with 1.40 crores
जिले की 14 ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से इंटरलाकिंग सड़क बनाए जाएंगे। पूर्वांचल निधि से मिलने वाली धनराशि से काम कराने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग इंटरलाकिंग कार्य के लिए सड़कों की सूची तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन

चार माह पूर्व पूर्वांचल निधि से विकास कार्य कराने को लेकर बरती जा रही उदासीनता का मामला शासन स्तर तक पहुंच गया। उसके बाद सख्ती होने पर औराई और भदोही विधानसभा क्षेत्र में 70-70 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर 14 गांवों में सड़कों की इंटरलाकिंग कराने के निर्देश दिए गए। धनराशि मिलते ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग इंटरालाकिंग कार्य के लिए मार्गों की सूची बनाने में जुट गया है। वहीं दूसरी ओर ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र की खराब सड़कों के इंटरलाकिंग के लिए पूर्वांचल निधि से धनराशि स्वीकृत नहीं होने से तमाम सवाल उठने लगे हैं। दो साल पूर्व पांच-पांच करोड़ के विशेष पैकेज में भी ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी की गई थी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अख्तर रईस अंसारी ने कहा कि औराई, भदोही विधानसभा क्षेत्र के 14 क्षतिग्रस्त सड़कों के इंटरलाकिंग का कार्य कराया जाएगा। ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य भी शुरू कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि की तरफ से कोई पहल नहीं होने से बजट स्वीकृत नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed