फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Interlocking Construction protest over rigged

इंटरलाकिंग निर्माण में धांधली को लेकर प्रदर्शन

Fri, 19 Jun 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jun 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
Interlocking Construction protest over rigged
आरोप लगाया कि ठेकेदारों की लापरवाही के चलते सड़क मानक के अनुसार नहीं बन रही है। इससे दो से तीन दिन में ही ईंट उखड़ने लगी है। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी से मांग की कि धांधली की जांच कराई जाए।
विज्ञापन

नागरिकों ने आरोप लगाया कि ठेकेदारों की मनमानी से ज्यादातर सड़कें, इंटरलाकिंग मार्ग मानक के अनुरूप नहीं बन पा रही हैं। घोसिया नगर में बन रही इंटरलाकिंग सड़क बनने के दो से तीन दिन में ही उखड़ने लगी है। इसको लेकर नगरवासियों में नाराजगी है। कहा कि सरकार जनता की सुविधा के लिए पैसा भेज रही है, लेकिन प्रशासनिक देखरेख सही न होने से योजनाओं में गड़बड़ी चरम पर पहुंच गई है। प्रदर्शन करने वाले नागरिकों ने चेतावनी दी कि अविलंब मार्ग सही नहीं किया गया तो वह जाम करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मुस्तफा, इसरार अली, इश्तियाक, परवेज, कुर्बान अली, कमरुद्दीन आदि रहे। वहीं अधिशासी अधिकारी रमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि इंटरलाकिंग निर्माण को लेकर कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। निर्माण कार्य देख रहे सभासद नूरैन अहमद ने बताया कि इंटरलाकिंग का काम अभी चल रहा है। अभी सीमेंट को डालकर उसे बांधा नहीं गया है। राजनीतिक साजिश के तहत उनके खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़क बनने के बाद सीमेंट डालकर उसे बांधा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed