फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Inter classes will start in four Kasturba schools

Bhadohi News: चार कस्तूरबा स्कूलों में शुरू होगी इंटर की कक्षाएं

Tue, 23 May 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Inter classes will start in four Kasturba schools
जल्द ही जिले के चार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में इंटर तक पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इन विद्यालयों को 12.50 करोड़ की लागत से उच्चीकृत किया गया है। इनमें छात्राओं को नौवीं से बारहवीं तक शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा देने के लिए बुनियादी ढांचा तैयार हैंं। बेसिक शिक्षा विभाग उद्धाटन की तैयारी में जुट हुआ है। इसके बाद जरूरतमंद बेटियों को शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। जिले में पांच कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में पांचवी तक ही छात्राओं को पढ़ाई के साथ आवासीय सुविधा दी जाती है। सत्र 2020-21 में जिले के कस्तूरबा विद्यालयों को इंटर तक उच्चीकृत करने के लिए 12 करोड़ 50 लाख स्वीकृत हुए। ज्ञानपुर, सुरियावां, डीघ और भदोही के कस्तूरबा विद्यालयों को समान रूप से तीन करोड़ 15 लाख रुपये दिए गए। चयनित विद्यालयों में कक्षा भवन आदि बुनियादी ढांचा बनाने के लिए कार्यदायी संस्था को 2022 तक समय दिया गया था, लेकिन कार्यदायी संस्था की शिथिलता से कार्य पूरा होने में पांच महीना अधिक लग गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि चयनित कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षा व आवास बनकर तैयार है। उद्धाटन के लिए उच्चाधिकारियों समय मांगा जा रहा है। इस महीने के अंत तक शुभारंभ की औपचारिकता पूरी हो जाएगी। कस्तूरबा विद्यालयों में जुलाई से नौवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed