फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Instructor in trouble due to lack of adjustment

समायोजन न होने से संकट में अनुदेशक

Mon, 07 Jun 2021 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Instructor in trouble due to lack of adjustment
ज्ञानपुर। जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में तैनात अनुदेशकों का समायोजन न होने से उनकी चिंता बढ गई है। अल्प मानदेय मिलने के कारण अनुदेशक और उनके परिवार के सामने आर्थिक समस्या गहरा गई है। 2019 में समायोजन का आदेश आया था, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हो सका। इसको लेकर अनुदेशकों में काफी नाराजगी है।
विज्ञापन

जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए करीब सात से आठ साल पूर्व शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान समेत अन्य विषयों के कुल 434 अनुदेशकों की नियुक्ति हुई। करीब सात हजार के मानदेय में रखे गए अनुदेशकों की नियुक्ति उनके घर से 40 से 50 किमी दूर हुई। शुरूआती दौर में किसी तरह अनुदेशकों ने नौकरी की, लेकिन महंगाई की मार ने अब उनकी परेशानी को बढ़ा दिया है। 2019 में शासन की ओर से अनुदेशकों के समायोजन का आदेश आया, लेकिन अब तक विभागीय उदासीनता के कारण उसका पालन नहीं हुआ। जिससे समायोजन का इंतजार कर रहे अनुदेशक परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में उत्तर प्रदेश अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि अनुदेशकों को मात्र सात हजार रुपये मिलता है। स्कूल आने-जाने में उनका आधा से अधिक मानदेय खर्च हो जाता है। अगर उनकी तैनाती गांव में हो जाए तो बचत होने से राहत मिलेगी। उन्होंने विभाग को चेतावनी दी कि अविलंब समायोजन को लेकर कोई निर्णय न लिया गया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि समायोजन को लेकर कोई आदेश नहीं आया हे। महोबा जिले का कुछ अनुदेशक हवाला दे रहे हैं, जो सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed