फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Instructions for creating Jal Jeevan Sakhi in villages

Bhadohi News: गावों में जल जीवन सखी बनाने के निर्देश

Fri, 02 May 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Instructions for creating Jal Jeevan Sakhi in villages
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेश कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें अधूरे कार्य को समय से पूर्ण कराने पर और गांवों में जल जीवन सखी बनाने का निर्देश दिया। जो जल संरक्षण के संबंध में लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यदायी संस्था को सख्त हिदायत दिया कि घर-घर पानी की आपूर्ति जल्द कराएं। जिलाधिकारी ने नई पहल करते हुए हर गांव में जल जीवन सखी बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि इस पहल का उद्देश्य जल जीवन सखियों द्वारा गावों में जाकर शुद्ध पानी की उपलब्धता संग जल संरक्षण के विभिन्न तरीकों, तकनीकों और इसके महत्व के बारे में ग्रामवासियों को जागरूक कर सकें। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों से अनुरोध किया कि जल संरक्षण के प्रयासों में सहयोग करें। इससे जल जीवन सखी महिलाओं को रोजगार के साथ ही सामाजिक सेवा का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिया कि सभी परियोजनाएं समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने जल जीवन मिशन के टंकी निर्माण और पाइप लाइन बिछाने के लिए जहां भी विवाद है उसे निस्तारित करने के लिए कहा। अधिशासी अभियंता जल निगम मुजीब अहमद ने बताया कि जल जीवन मिशन के फेज द्वितीय में एजेंसी मेसर्स वेलस्पन की ओर से 262 परियोजना का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसमें 372 ग्राम पंचायतों के 749 राजस्व गांव शामिल है। इस मौके पर सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed