फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Inspection of schools, 12 teacher-shikshamitras absent

स्कूलों का निरीक्षण, 12 शिक्षक-शिक्षामित्र अनुपस्थित

Thu, 01 Sep 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Inspection of schools, 12 teacher-shikshamitras absent
ज्ञानपुर। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति की स्थिति ठीक नहीं है। बृहस्पतिवार को बीएसए, बीईओ और जिला समन्वयकों ने 15 से अधिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसमें 12 शिक्षक और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन और मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे प्राथमिक विद्यालय चकमान सिंह पहुंचे। यहां पर रुककर प्रार्थना कराई। अनुपस्थित सहायक अध्यापिका रिंकी मौर्य का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सुरियावां में पहुंचकर पठन-पाठन औ साफ-सफाई को देखा। बच्चों संग बैठ कर मध्याह्न भोजन किया। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी औराई आशीष मिश्रा, बीईओ वेद प्रकाश यादव, यशवंत सिंह, जिला समन्वयक शिवम सिंह, डीसी बालिका धीरज कुमार सिंह ने भी कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इसमें प्राथमिक विद्यालय अलमऊ के शिक्षक अब्दुल कादिर, चकिया में मीना कुमारी, रघुनाथपुर में सुभाष चंद्र, छत्रशाहपुर में गणेश शंकर त्रिपाठी, मैलोना मुस्लिम बस्ती में कृपा शंकर यादव अनुपस्थित मिले। शिक्षक-शिक्षामित्र ज्ञानेंद्र मिश्रा, आलोक कुमार यादव, रिचा श्रीवास्तव, संगीता यादव, सुभाष सिंह कुशवाहा और ऊषा कुमारी भी विद्यालय से गैरहाजिर रहीं। बीएसए ने सभी का एक दिन का वेतन और मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को निर्देश दिया कि शैक्षणिक कार्य में किसी भी स्तर में लापरवाही न बरती जाए। उपस्थिति में सुधार लाएं अन्यथा कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed