फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Inspection of Piparis Go Conservation Center

गो सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण

Thu, 16 Jan 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Inspection of Piparis Go Conservation Center
भदोही। विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने ब्लॉक क्षेत्र के पिपरिस स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर एसडीएम आशीष कुमार मिश्र और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी सिंह को भी बुला लिया। निरीक्षण में खामियां देख उन्होंने जिम्मेदार ठेकेदार को एक सप्ताह में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही भदोही प्रभारी बीडीओ राजाराम को टेलीफोन पर व्यवस्था सुदृढ़ करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि शासन ने गो-सेवा केंद्र गायों की सुरक्षा के लिए बनाया है। लेकिन, देखा जा रहा है कि केंद्रों के लिए मिल रहे भारी भरकम बजट के बाद भी जानवरों की मौते हो रहीं हैं। वह दोपहर एक बजे कस्तूरीपुर गोशाला पहुंचे थे। वहां स्थिति उत्तम के बजाए संतोषजनक मिलने पर सीधे पिपरिस गो संरक्षण केंद्र पहुंचे। वहां पहुंचने से पूर्व उन्होंने एसडीएम भदोही और जिला पशु चिकित्सा अधिकारी को भी मौके पर बुलाया। निरीक्षण में दो पशु भोजन के अभाव में मरणासन्न हाल में मिलने पर नाराज हुए। जानवरों के खाने पीने के सामान की जांच की तो भूसा नहीं मिला उन्हें चरी परोसा जा रहा था। पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं थी। परिसर की साफ सफाई भी नियमित नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन

इस पर विधायक ने प्रभारी बीडीओ को मोबाइल पर फटकार लगाई और चेतावनी दी कि जानवरों की मौतों पर सीधे सीधे उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाएगा। निरीक्षण में केंद्र का तत्काल चारदीवारी निर्माण कराने के भी निर्देश दिए। चेतावनी दी कि 25 जनवरी को पुन: निरीक्षण होगा। निरीक्षण में भाजपा नेता अभयराज सिंह, पप्पू त्रिपाठी, दिपक त्रिपाठी, श्यामधर पांडेय, चंदा यादव, शेखर यादव, त्रिपेश मिश्र, पिंटू मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘विधायक जी को ही दे दें गोशाला संचालन का जिम्मा’
गोशाला का संचालन करने वाली संस्था सुशीला एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक भोलानाथ शुक्ला ने कहा कि गोशाला संचालन में कोई खामी नहीं है। जहां पशु रहते हैं तो वहां थोड़ी-बहुत गोबर-मिट्टी हो सकती है। हमने जब गोशाला लिया था तो उसमें प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं थी। एक लाख रुपये देकर लाइट लगवाई। और भी कई काम किए। भदोही विधायक अपने पूरे कुनबे के साथ गोशाला का निरीक्षण करने गए थे। मैं जिलाधिकारी से दरख्वास्त करता हूं कि उस गोशाला के संचालन की जिम्मेदारी विधायक जी के कुनबे को ही दमे दी जाए और मैं ़उनकी आर्थिक मदद कर दिया करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed