फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Injured Scooty rider dies

दुर्घटना में घायल स्कूटी सवार की मौत

Thu, 17 Oct 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Injured Scooty rider dies
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के चौरी रोड स्थित बड़ी बाग के पास गुरूवार को सायं 4 बजे दो बाइको की टक्कर में घायल स्कूटी सवार सुभाष जायसवाल (45) की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक के सड़क पर सर के बल गिरने से गंभीर चोट लगी जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया था। निजी अस्पताल में भर्ती होने के बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के समय लोगों को हेलमेट की उपयोगिता समझ आ रही थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लाख प्रयासों और जागरूकता कार्यक्रमों के बाद भी लोग हेलमेट के उपयोग के प्रति गंभीर नहीं हो रहे हैं। इसका खामियाजा आज रामरायपुर के सुभाष जायसवाल के परिजनों को भुगतना पड़ा है। बताया जाता है कि मृतक स्कूटी पर सवार पायल टाकीज की ओर से रेवड़ापरसपुर की ओर जा रहा था। लोगों का कहना है कि आमने सामने की दोनो बाइकें तेज रफ्तार थीं। स्कूटी सवार अचानक सामने आई दूसरी बाईक को देख कर असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा। जिससे उसके सर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार उसके सर से रक्तस्राव हो रहा था। लोगों ने उसे इंदिरा मिल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया लेकिन कुछ ही घंटा बीतते बीतते उसने दम तोड़ दिया। मौके पर प्रत्यक्षदर्शी चर्चा कर रहे थे कि इसीलिए शासन प्रशासन हेल्मेट पहन कर वाहन चलाने पर जोर दे रहा है। सुभाष के सर पर हेल्मेट होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। उधर कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि मौत की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची तो परिजन शव को घर रामरायपुर ले जा चुके थे। घर से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed