फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Infrastructure in villages included within the city limits will be improved at a cost of 3 crore

Bhadohi News: नगर की सीमा में शामिल होने वाले गांवों में तीन करोड़ से सुधरेगी व्यवस्था

Fri, 28 Aug 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Infrastructure in villages included within the city limits will be improved at a cost of 3 crore
भदोही। नगर के विस्तारिक इलाकों में जल्द ही तीन करोड़ रुपये से सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर की सीमा में शामिल होने वाले ग्रामीण इलाकों में सड़क, अंडरग्राउंड नाला, इंटरलाकिंग आदि के काम कराए जाएंगे। नगर पालिका की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही काम शुरू कराया जाएगा। भदोही नगर का सीमा विस्तार 2020 में किया गया था। परिसीमन के बाद नगर की सीमा में आसपास के 28 गांवों को शामिल कर नगर के वार्डों की संख्या 25 से बढ़कर 28 कर दी गई थी। परिसीमन के करीब छह सालों बाद तक वहां सुविधाओं का विस्तार अब धीरे-धीरे शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य नगर के अलावा विस्तारित इलाकों में लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। अलग-अलग योजना के माध्यम से नगर पालिका की ओर से प्रस्ताव तैयार करा विस्तारिक इलाकों में काम कराए जा रहे हैं। पालिका प्रशासन की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यह है नगर की सीमा में शामिल होने वाले गांव
नगर की सीमा में शामिल होने वाले गांवों में पिपरिस, हरियांव, रामरायपुर, फत्तूपुर, जमनीपुर कॉलोनी, कंसरायपुर, गंगापुर, कुशियरा, सरैयां, पकरी, हिम्मतपुर बकुचियां, सालिमपुर, नूरपुर और जाहिदपुर जैसे गांव है। जहां आज भी तमाम सड़कें अब भी कच्ची हैं और जल निकासी की समस्या भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत तीन करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसमें नगर पालिका क्षेत्र में शामिल नए ग्रामीण इलाकों में सड़क, नाली, इंटरलाकिंग, अंडरग्राउंड नालियों का निर्माण कराया जाना है। अभी धन स्वीकृत नहीं हुआ है। जिस अनुपात में धन स्वीकृत होगा उसी हिसाब से काम कराया जाएगा। - दयाशंकर वर्मा, ईओ, भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed