फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Information complex will be built near the headquarters in 12 Biswa

Bhadohi News: मुख्यालय के पास 12 बिस्वा में बनेगा सूचना संकुल

Sat, 10 Jun 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Information complex will be built near the headquarters in 12 Biswa
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने शुक्रवार को जिले में सूचना संकुल की स्थापना की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में सूचना संकुल की स्थापना के लिए जमीन चिह्नित कर लिया गया है। मुख्यालय के पास लगभग 12 बिस्वा जमीन चिहिकर ली गई है। जिसपर सूचना संकुल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सूचना संकुल के संचालन के साथ ही उसकी व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। निर्देश दिया कि अगली बैठक में पीडब्ल्यूडी अधिकारी को इसकी कार्ययोजना तैयार कराने का निर्देश दिया। उन्होंने इसके गुणवत्ता पूर्ण निर्माण का आश्वासन दिया और कहा कि जल्द ही इसकी कार्ययोजना तैयार शासन को भेजी जाएगी। जहां से धनराशि आवंटित होते ही इसका कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। वहीं एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेन्द्र मौर्य ने बताया कि सूचना संकुल के निर्माण को लेकर तेजी से प्रक्रिया जारी है। जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि तीन मंजिला सूचना संकुल में भूतल पर जिला सूचना कार्यालय और प्रथम 250 लोगों की क्षमता का मीडिया सेंटर और शौचालय के साथ ही द्वितीय तल पर प्रेस क्लब, वाचनालय और रेस्ट रूम की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed