फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Indira Mill and Gajiya Overbridge will be safe, safety net will be installed at a cost of Rs 1.60 crore

Bhadohi News: इंदिरा मिल और गजिया ओवरब्रिज होंगे सुरक्षित, 1.60 करोड़ से लगेगी सेफ्टी जाली

Sat, 04 Jan 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Indira Mill and Gajiya Overbridge will be safe, safety net will be installed at a cost of Rs 1.60 crore
नगर के इंदिरा और गजिया ओवरब्रिज पर अब आवागमन सुरिक्षत होगा। करीब एक अरब की लागत से बने दोनों ओवरब्रिजों के दोनों तरफ रेलिंग पर व्यू कटर यानी लोहे की जाली लगाई जाएगी। इसके लिए एक करोड़ 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वीकृति मिलने के साथ ही अन्य प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जल्द ही यह कार्य शुरू कराया जाएगा। दोनों ओवरब्रिजों पर बीते दो साल में पांच मौतें हो चुकी हैं। जिनमें तीन मौतें ओवरब्रिज से नीचे गिरकर हुई हैं।
विज्ञापन

भदोही नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने और सुगम यातायात को लेकर एक अरब से अधिक रुपये खर्च कर दो ओवरब्रिजों का निर्माण कराया गया। जिसमें एक इंदिरा मिल और दूसरा अहमदगंज गलिया ओवरब्रिज शामिल हैं। दोनों ओवरब्रिज के निर्माण से जाम की समस्या से तो मुक्ति नहीं मिली, लेकिन दुर्घटनाएं बढ़ गईं।
विज्ञापन

हाईवे के मोड़ के पास जाली न लगे होने के कारण बीते दो साल में गजिया ओवरब्रिज पर तीन दुर्घटनाएं हुईं। जिनमें चार की मौतें हो चुकी हैं। इनमें दो लोगों की मौत नीचे गिर कर हुई है। इसी तरह एक दुर्घटना इंदिरा मिल चौराहे पर हुई थी। जिनमें एक बुलेट सवार की मौत ओवरब्रिज से नीचे गिर कर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसों से चेते नगर पालिका ने दोनों ओवरब्रिज के दोनों तरफ जाली लगाने का निर्णय लिया है। डीएम की संस्तुति के बाद दोनों ओवरब्रिज की रेलिंग पर व्यू कटर लगाने का काम 1.60 करोड़ रुपये से किया जाएगा। दावा किया कि आगामी दिनों में कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इंदिरा मिल ओवरब्रिज तथा गजिया ओवरब्रिज पर दोनों ओर लोहे की पांच-पांच फीट ऊंची सेफ्टी जाली लगाई जाएगी।
----------------------------------------

ओवरब्रिज पर हुई घटनाएं
केस वन- दो सितंबर, 2024 को गजिया ओवरब्रिज पर दो बाइक सवारों को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों ओवरब्रिज से नीचे गिर गए। इसमें भदोही के फेस-2 रजपुरा निवासी विवेक कुमार श्रीवास्तव (44) और मौर्या बस्ती एसआर पेट्रोल टंकी के पास निवासी अमित मौर्या (27) की मौत हो गई।
----------------------------
केस दो- नगर के इंदिरा मिल ओवरब्रिज पर 27 जून 2023 को बुलेट सवार सुमित कुमार श्रीवास्तव (26) निवासी जमुनीपुर काॅलोनी रेलिंग से टकराकर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed