फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Indian culture is at Ramlila

भारतीय संस्कृति की पहचान है रामलीला

Thu, 08 Oct 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Thu, 08 Oct 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Indian culture is at Ramlila
 रामलीला का शुभारंभ हवन-पूजन, मुकुट पूजा और दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रामलीला से हमें उच्च संस्कार मिलते हैं। रामलीला भारतीय संस्कृति की पहचान है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने कभी भी मर्यादाओं को नहीं तोड़ा। भाजपा नेता राकेश दूबे कहा कि रामलीला से परिवार और व्यक्ति का निर्माण होता है। मनुष्य की मान मर्यादा ही सबकुछ है। मान मर्यादा न रही तो समझो कुछ न रहा। प्रमुख कालीन निर्यातक हाजी अब्दुल हादी अंसारी ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति का प्रतिबिंब है। इसको बनाए रखने के लिए हर प्रयत्न करना चाहिए। उन्होंने इंडोनेशिया का उदाहरण देते हुए कहा कि वह मुस्लिम देश है फिर भी वहां रामलीला होती है। बताया कि वहां की एयरलाइंस का नामकरण गरुण के नाम पर है। इस मौके पर जुटे नगर के गणमान्य घनश्याम दास गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, नंदलाल गुप्ता, विनय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजेंद्र मौर्य, जा.अजय बरनवाल, अशोक जायसवाल, पन्नालाल यादव, फूलचंद मौर्य, शहर कोतवाल अजय श्रीवास्तव समेत श्रीराम लीला परिषद के पदाधिकारीगण ने बारी बारी से दीप प्रज्जवलित कर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। पहले दिन वृंदावन से आए कलाकारों ने नारद मोह की लीला का मंचन किया। पहले दिन का कार्यक्रम आधी रात के बाद तक चला और प्रफुल्लित मन से लोग लौटे। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत परिषद के अध्यक्ष सीताराम गुप्ता ने किया। विनीत बरनवाल, सुभाष मौर्य, भरत जायसवाल, राजेश जायसवाल, ब्रम्ह जायसवाल, रवि जायसवाल, अजय गुप्ता, सत्यप्रकाश बिंद, सत्यशील जायसवाल, धर्मराज गुप्ता, अशोक जायसवाल आदि व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed