फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Indane's new system to stop black marketing

Bhadohi News: काला बाजारी रोकने को इंडेन की नई व्यवस्था

Tue, 23 May 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Indane's new system to stop black marketing
ब्लैक मार्केटिंग से उपभोक्ताओं को बचाने के लिए इंडियन आयल ने ईंधन गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए नई पॉलिसी लागू की है। अब सिलेंडर बुकिंग के समय कंपनी उपभोक्ताओं को चार अंको का डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) देगी। बिना इस डिलीवरी कोड के सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी।क्षेत्रीय प्रबंधक मो. गुफरान हसीब ने बताया कि लोगों की शिकायत थी कि बुकिंग के कई दिन बाद तक भी लोगों तक सिलेंडर नहीं पहुंचता था। आरोप था कि उपभोक्ता के बुकिंग का सिलेंडर डिलिवरी मैन कहीं और ब्लैक में बेच देता था। इसलिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब सिलेंडर बुक होते ही डीएसी पंजीकृत मोबाइल पर पहुंच जाएगा और डीएसी बताने पर ही डिलिवरी होगी। डीएसी देने के बाद हुई डिलिवरी को सही मान लिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं को भी अपनी डिलिवरी लेने के लिए जागरूक होने का आह्वान किया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने उपभोक्ताओं से उनके कनेक्शन में दर्ज मोबाइल नंबर यथासंभव अपडेट करा लेने का निर्देश दिया। इससे नई व्यवस्था से उन्हें दिक्कत नहीं होगी। एलपीजी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष इम्तीयाज खां ने योजना में उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed