फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Increased melting of fog , aged death

कोहरे से गलन बढ़ी, वृद्ध की मौत

Wed, 24 Dec 2014 01:27 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Wed, 24 Dec 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
Increased melting of fog , aged death
ज्ञानपुर। कोहरे के साथ गलन बढ़ने से जनजीवन थम सा गया है। सोमवार के बाद मंगलवार को सुबह से घने कोहरे से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का दौर रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर चार पहिया, दुपहिया और भारी वाहन भी रेंगते हुए चल रहे थे। इस बीच मोढ़ के भिखारीरामपुर निवासी देवता दीन मिश्र (80) की सोमवार की देर शाम ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि ठंड लगने से तबीयत बिगड़ी और कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

 सर्द हवाओं का असर इस कदर रहा कि सुबह 11 बजे तक सूर्य की किरणें नहीं दिखीं। दोपहर बारह बजे के बाद सूर्य की किरणें धरती पर पड़नी शुरू हुईं, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंड से लोगों को निजात नहीं मिलती दिख रही थी।
विज्ञापन

शाम में चार बजे से गलन बढ़ना शुरू होने लगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सोमवार से दो डिग्री कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। ठंड के कारण शासन के निर्देशानुसार कक्षा एक से बारहवीं तक के स्कूलों के बंद के आदेश के मद्देनजर अभिभावकों ने राहत की सांस ली। ठंड का असर बाजारों पर भी पड़ रहा है। जरूरत के सामान खरीदने के लिए ही लोग घर से निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed