फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Increased heat and humidity of diarrhea patients

गर्मी और उमस से बढ़े डायरिया के मरीज

Wed, 31 Aug 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Wed, 31 Aug 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
 पिछले दिनों हुई बारिश से दूषित हो चुके पानी और तीन-चार दिनों से पड़ रही भीष ण गर्मी और उमस के चलते जिले में डायरिया का असर तेजी से बढ़ गया है। जिले में सरका री से लेकर निजी अस्पताल तक डायरिया से पीड़ित उल्टी-दस्त के मरीजों से अट जा रहे हैं। मौसम के और असावधानी बरतने पर डायरिया के चपेट में फौरन लोग आ रहे हैं। मरीजों की तीमारदारी कर रहे लोगों को भी सतर्क न रहने पर मरीज बनने में देर नहीं लग रही है। मंगलवार को जिले के सीएचसी, पीएचसी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। महराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर पर जहां मरीजों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान कुल नौ 41 पर्चियां काटी गई। वहीं इमर्जेंसी में देर शाम तक डायरिया से पीड़ित 45 मरीज भर्ती हुए। 
विज्ञापन

मालूम हो कि गंगा में आई बाढ़ और पिछले दिनों हुई बारिश के चलते जलजमाव ने गांव से लेकर शहरी इलाकों में हैंडपंपों, कुओं आदि के पानी को दूषित कर दिया है। चूंकि पानी में प्रशासन की ओर से ब्लीचिंग पर्याप्त मात्रा में छिड़काव नहीं किया जा सका है। इसके च लते पानी स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक बना हुआ है, गरीब और पिछड़े क्षेत्र में लोग उ सी पानी को पीने के लिए मजबूर हैं। वहीं पिछले तीन-चार दिनों से गर्मी और उमस में हो रही कड़क धूप भी स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव डाल रहा है। धूप-छांव के दौरान खान-पान में लापरवाही बरतना भारी पड़ रहा हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव के ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लगी रही।इमर्जेंसी में डायरिया से पीड़ित भिदिउरा निवासी चनरा देवी (60), खेमईपुर निवासी आशा (16), अजयपुर निवासी इंद्र (आठ), वासुदेवपुर निवासी उमराई देवी (78), कांवल निवासी गुड़िया (26), टकटैया निवासी शीला (36), पटेलनगर निवासी शांति सिंह (70), गोपीपुर निवासी दामिनी (36), बैरा खास निवासी नीतू (23) और भदोही निवासी सुनीता (42) समेत कुल 45 मरीज देर शाम तक भर्ती हुए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed