{"_id":"67b9ee86a1380a06830694bb","slug":"increased-capacity-of-14-power-houses-will-provide-relief-from-power-cuts-in-summer-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-122745-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 14 पॉवर हाउस की बढ़ी क्षमता, गर्मी में बिजली कटाैती से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 14 पॉवर हाउस की बढ़ी क्षमता, गर्मी में बिजली कटाैती से मिलेगी निजात
विज्ञापन
गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रहे 14 पॉवर हाउस की क्षमता बढ़ाई गई है। वहीं विभिन्न क्षमता के 221 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।
जनपद में विभिन्न भार के लगभग दो लाख 26 हजार उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को सुचारू विद्युत आपूर्ति की के लिए 33 उपकेंद्र हैं।
उपकेंद्रों से 90 फीडर जुड़े हैं। उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाने के लिए लगभग आठ हजार के करीब वितरण ट्रांसफार्मर लगे हैं। 1412 पुराने वितरण ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि की गई है। फरवरी में ही दिन का तापमान 29 से 30 डिग्री तक पहुंच गया है। मई, जून में तापमान और बढ़ेगा। इससे बिजली की मांग बढ़ेगी। इसका सीधा असर पॉवर और वितरण ट्रांसफार्मरों पर पड़ेगा।
पिछले साल बिजली की खपत अधिक होने से कोईरौना, ऊंज, सुरियावां, वहिदानर, सीतामढ़ी जैसे इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई थी।
बीते साल को देखते हुए को निगम ने इस बार पहले से ही तैयारियों को पुख्ता रखने का प्रयास कर रहा है। जिले में लगभग 110 करोड़ की परियोजना आरडीएसएस का काम भी तेजी से चल रहा है। निगम का दावा है कि परियोजना का 80 फीसदी काम पूरा हो गया है। केबिलीकरण का काम पूरा होने के बाद ट्रिपिंग समेत अन्य समस्याएं नहीं आएंगी। इसके अलावा पाली और ज्ञानपुर के उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि भी कर ली गई है।
विज्ञापन
पॉवर हाउसों पर पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर 10 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। इसके अलावा दोनों सर्किलों में विभिन्न क्षमता के 132 नए वितरण ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं। निगम के अनुसार अब तक 221 नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं।