{"_id":"6028216e8ebc3ee90d7e6ca9","slug":"increased-atrocities-against-women-in-the-state-bhadohi-news-vns5745400116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे में महिलाओं के खिलाफ बढ़ा अत्याचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे में महिलाओं के खिलाफ बढ़ा अत्याचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को कलेक्ट्रेट पर महिला घेरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हुए प्रदर्शन में भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध बढ़ गए है। महिला घेरा कार्यक्रम में 2022 में प्रदेश को भाजपा सरकार से मुक्ति दिलाने का संकल्प भी लिया गया।
इस मौके पर सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष डॉ. सरिता बिंद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सोनकर, पूर्व विधायक मधुबाला पासी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता यादव, बिंदु सरोज की अगुवाई में सैकड़ों महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बहुत ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कोई लगाम नहीं लग पा रही जिससे वे बेखौफ होकर अपराध कर रहें हैं। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनहित की ज्यादातर योजनाएं सपा सरकार में ही चलाई गईं थी जिनका इस सरकार ने केवल नाम बदला है। इस अवसर पर जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, पूर्व विधायक जाहिद बेग, राजेश सोनकर, आशा पटेल, बैजंती देवी, कुसुम यादव आदि मौजूद रहें।