{"_id":"6031078f8ebc3ee96959aa23","slug":"increased-accidents-due-to-non-compliance-of-rules-dm-bhadohi-news-vns575712182","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों का पालन न करने से दुर्घटनाओं में इजाफा: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों का पालन न करने से दुर्घटनाओं में इजाफा: डीएम
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह के समापन पर कलेक्ट्रेट सभागार में विजेता छात्र को पुरस्कृत करतीं डीएम आर्यका अ?
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। सड़क सुरक्षा माह का शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। इसमें यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया गया। इस दौरान निबंध, पोस्टर, चित्रकला सहित अन्य आयोजन में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी और औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि जल्दबाजी के चक्कर में हम यातायात नियमों का पालन करना भूल जाते हैं। हल्की लापरवाही वाहन चालकों और उनके परिवार के लिए परेशानी बन जाती है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने से सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो जाता है। सभी को चाहिए इसका पालन करें। सड़क सुरक्षा माह में स्कूल, कॉलेजों में आयोजित चित्रकला, निबंध, लेखन, पोस्टर, क्विज प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। उच्च शिखा स्तर पर प्रथम पुरस्कार के लिए नूरीन बानो, सुस्मिता कुमारी, अभिषेक यादव को पांच-पांच हजार, द्वितीय पुरस्कार के लिए सविता मौर्य, वर्षा मोदनवाल, प्रिया यादव को तीन-तीन हजार और तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित शिवांगी साहू, शालिनी मिश्रा और प्रियांशु भारद्वाज को दो-दो हजार, प्रशस्ति पत्र, स्म़ृति चिन्ह दिया गया।
माध्यमिक स्तर पर प्रथम पुरस्कार के लिए त्रिषा मौर्य, अंकित मिश्रा, अनिकेत जायसवाल को तीन-तीन हजार, द्वितीय स्थान पर नीलम यादव, गुलाम गौस और करन विश्वकर्मा को दो-दो हजार, तृतीय पुरस्कार में अंकित विश्वकर्मा, सुप्रिया पाठक, सायम अंसारी को 1500-1500 रुपये स्मृति चिह्न दिया। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्तर के होनहार स्मृता सिंह, मनीषा, अंकित कुमार, मनीष कुमार, शिवानी शर्मा, सोनू यादव, रिया, निखिल शर्मा, रितेश मौर्य को पुरस्कृत किया। घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चयनित 12 लोगों को स्मृति चिन्ह दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ. प्रदीप सिंह, बीएसए अमित कुमार सिंह, केएनपीजी कॉलेज के डॉ. रविंद्र कुमार, जीआईसी प्रचार प्रेमचंद्र यादव, यातायात निरीक्षक शशिकांत यादव को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर एआरटीओ अरुण कुमार, मनोज अंबष्ट आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा को उच्च शिक्षा स्तर पर अव्वल आने पर प्राचार्य डॉ. बृजकिशोर त्रिपाठी ने खुशी जताई।