फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Increase in sex ratio of carpet city, girls reached closer to boys

कालीन नगरी के लिंगानुपात में वृद्धि, लड़कों के करीब पहुंची लड़कियां

Tue, 05 Oct 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Increase in sex ratio of carpet city, girls reached closer to boys
ज्ञानपुर। महिला कल्याण, बेटियों को बचाने, उन्हें पढ़ाने के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का असर भी अब समाज में दिखने लगा है। तमाम जागरूकता कार्यक्रमों की बदौलत लोग जागरूक हुए हैं ओर बेटी-बेटे में अंतर की खाईं काफी हद तक कम हो गई है। यही वजह है कि कालीन नगरी में लिंगानुपात काफी ज्यादा बढ़ा है। यहां अब लड़कियां लड़कों की बराबरी के करीब हैं। 2011 में जहां 1000 लड़कों पर 955 लड़कियां होती थीं वह अब 992 हो गई हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही संख्या बराबर भी हो जाएगी।
विज्ञापन

सरकार लड़कियों की दिशा-दशा सुधारने के लिए पिछले कुछ वर्षों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे कई महत्वपूर्ण अभियान चला रही है। फिर भी बेटियां जन्म लेने से पहले कोंख में मौत के घाट उतारी जा रही है। पूर्वांचल के अन्य जनपदों में भले ही सरकार की योजनाओं का असर न हो रहा हो लेकिन कालीन नगरी में इसका असर पड़ा है। यहां प्रशासन और महिला विभाग के प्रयास से पिछले तीन वर्षों में 14 की संख्या बढ़ी है। प्रोबेशन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2018-19 में 1000 बालकों पर 768 लड़कियां, वर्ष 2019-20 में 1000 बालकों पर 988 और वर्ष 2020-21 में यह आंकड़ा 1000 बालकों पर 992 लड़कियों तक पहंच गया।
विज्ञापन

जिले में लिंगानुपात काफी हद तक सुधरा है। तीन साल पहले एक हजार लड़कों पर 978 लड़कियां थी, लेकिन अब यह संख्या 992 हो गई है। इस वर्ष की सर्वे रिपोर्ट आएगी तो संभवत: जिले में लिंगानुपात बराबर हो चुका होगा। यह सब कुछ जागरूकता कार्यक्रमों की बदौलत ही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शत्रुघ्न कन्नौजिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी-भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed