फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Incoming trolley burnt, darkness in 150 villages

इनकमिंग ट्राली जली, 150 गांवों में अंधेरा

Tue, 19 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Incoming trolley burnt, darkness in 150 villages
विद्युत उपकेंद्र वहिदानगर में लगी इनकमिंग ट्राली जलने से करीब 150 गांव अंधेरे में हैं। आपूर्ति न मिलने से ग्रामीण उमसभरी गर्मी से तो बेहाल रहे जबकि पेयजल संकट ने भी परेशान किया।
विज्ञापन

फीडर अरता, कटरा और नवधन से जुड़े 50-50 गांवों का लोड जर्जर इनकमिंग ट्राली पर होने से अक्सर ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या सामने आना आम बात है। दरवांसी, चंदापुर, रजमला, मैलौना, सूफीनगर-गोधना, सुधवैं, नईबस्ती के रामइकबाल, कपूरचंद, बिनोद कुमार, प्रभावती देवी, फातिमा, शैलजा देवी ने बताया कि रविवार को शाम छह बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू होने पर आपूर्ति अचानक ठप हुई तो दूसरे दिन सोमवार को दोपहर तक नहीं आ सकी। कटरा फीडर के कोइरौना, गोलखरा, रामकिशुनपुर-बसहीं के रामउजागिर, कमला देवी, सरोजनी देवी, अमृतलाल, केशवचंद ने बताया कि आपूर्ति बंद होने के कारण पूरी रात गर्मी और उमस के बीच बीती। इन्वर्टर, मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गए। नवधन फीडर के वहिदानगर आउट, ऊंज, कुरमैचा, सींकीचौरा, राजमार्ग उत्तरी-दक्षिणी छोर निवासी भुआलचंद, कपूर, रमेशचंद, दिलीप कुमार ने बताया कि प्रभावित तीनों फीडरों पर लगभग छह से अधिक समूह पेयजल योजनाएं, दर्जनों की संख्या में एक एचपी के निजी सबमर्सिबल पंप नहीं चल सके। जिससे उन्हें पेयजल समस्या से भी जूझना पड़ा। अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि जली इनकमिंग ट्राली को बदलने के लिए तकनीकी टीम लगा दी गई है। जल्द आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed