फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Incident severe , will not be taken lightly : GM

हादसा गंभीर, हल्के में नहीं लिया जाएगा: जीएम

Sun, 27 Dec 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sun, 27 Dec 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
Incident severe , will not be taken lightly : GM
 उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा हादसा है। इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। जांच के बाद यदि किसी की लापरवाही सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके साथ डीआरएम अनिल कुमार लाहोटी भी थे।
विज्ञापन



जीएम सुबह 8.30 बजे मोढ़ स्टेशन पर स्पेशल सैलून से पहुंचे। वे लगभग 20 मिनट तक वहां रहे। इस दौरान वे पूर्वी केबिन से मोढ़ स्टेशन तक गए और दुर्घटना के कारण की पड़ताल की।
विज्ञापन


इस दौरान डीआरएम समेत मोढ़ स्टेशन के अधिकारियों से भी दुर्घटना की जानकारी ली। मालगाड़ी पर कितना कोयला लदा था। कहां से आ रहा था और कहां ले जाया जा रहा था आदि  के बावत पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर बताया कि सेटेलाइट के माध्यम से उन्हें काफी जानकारी पहले से ही है। लेकिन स्थलीय निरीक्षण बेहद अहम था।


जीएम ने कहा जांच शुरू हो गई है। नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। उधर डीआरएम अनिल कुमार लाहोटी ने बताया कि मालगाडी में 15 सौ टन कोयला लदा था।

बताया कि रूट पर ट्रेनों का आवागमन सुचारु होने में एक सप्ताह लगेगा। शनिवार को जीएम के आने की सूचना से भदोही और मोढ़ स्टेशनों पर व्यवस्था चाक चौबंद रही। मोढ़ स्टेशन पहुंचने से पूर्व भदोही स्टेशन पहुंचने पर वे कुछ देर के लिए अपने सैलून से उतरे और चहलकदमी कर वापस सैलून में सवार हो गए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed