फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Incharge ADO Panchayat removed, affiliated to Vikas Bhawan

प्रभारी एडीओ पंचायत हटे, विकास भवन से संबद्ध

Thu, 08 Apr 2021 05:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Incharge ADO Panchayat removed, affiliated to Vikas Bhawan
ज्ञानपुर। सुरियावां ब्लॉक में प्रशासक और प्रभारी एडीओ पंचायत राजनाथ को विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने उन्हें कार्यालय से संबद्ध करते हुए अविलंब कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। सीएम पोर्टल से लेकर कुछ संगठनों ने उनके कार्यक्षेत्र में पत्नी के चुनाव लड़ने पर सवाल उठाए थे और हटाने की मांग की थी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी राजनाथ सुरियावां ब्लॉक में प्रभारी सहायक विकास अधिकारी के पद का प्रभार देख रहे हैं। प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने पर वह प्रशासक भी हैं। ससपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने दो दिन पूर्व सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी। इसके अलावा कुछ संगठनों ने विरोध कर आरोप लगाया था कि उनके कार्यक्षेत्र में जिला पंचायत के वार्ड संख्या छह से उनकी पत्नी अमोला देवी चुनाव में प्रतिभाग कर रही हैं। इसे लेकर अन्य प्रत्याशियों ने निर्वाचन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर रहे थे। आरोप लगाया उनके वहां तैनात रहने के चलते मतदान और मतगणना निष्पक्ष ढंग से नहीं हो पाएगी। दो दिन पूर्व अमर उजाला ने प्रशासक के क्षेत्र में पत्नी ने ठोंकी ताल शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। जिसको प्रशासन ने संज्ञान में लिया। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर डीपीआरओ ने उन्हें अपने कार्यालय में तत्काल प्रभाव से संबद्ध करते हुए उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया। कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसमें किसी तरह की लापरवाही व हीलाहवाली पर कार्रवाई तय की जाएगी। अफसर कार्यालय से संबद्ध करने के लिए पंचायत चुनाव में कार्य की अधिकता को कारण बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि उनके कार्यक्षेत्र से ही पत्नी जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने के चलते निष्पक्षता प्रभावित होने के लग रहे आरोप पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed