फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In the case of 'pink' elephant, the wait increased, the decision will come today

‘गुलाबी’ हथिनी के मामले में इंतजार बढ़ा, आज आएगा फैसला

Wed, 01 Jun 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
In the case of 'pink' elephant, the wait increased, the decision will come today
बगैर लाइसेंस के एक व्यक्ति के यहां से अभिरक्षा में ली गई गुलाबी हथिनी के छूटने का इंतजार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरकारी और विपक्षी अधिवक्ताओं के बीच लंबी बहस चली। वन विभाग की ओर से जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण फैसला नहीं आ सका। न्यायालय का बुधवार को इस मामले में फैसला आएगा।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व 24 मई को मोढ़ के बलभद्रपुर से वन विभाग ने लाइसेंस नहीं होने पर गुलाबी हथिनी को अभिरक्षा में ले लिया था। करीब एक सप्ताह से वन विभाग कार्यालय के बाहर उसे बांधकर रखा गया है। वन विभाग का दावा है कि उसे जरूरी सुविधाएं दी जा रही है,ं लेकिन हथिनी की कमजोर हालत देखकर व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हथिनी पर गांव के दो लोगों ने दावा पेश किया है। जिसके बाद मामला सीजेएम कोर्ट में पहुंच गया। सोमवार को जरूरी दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किए जाने पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। मंगलवार को वन विभाग के अधिवक्ता पीसी उपाध्याय और हथिनी के कथित मालिक के अधिवक्ता केके सिंह के बीच लंबी बहस चली, लेकिन निर्णय नहीं आ सका। अधिवक्ता केके सिंह ने कहा कि फैसला सुरक्षित रखा गया है। बुधवार को कोर्ट इस पर निर्णय सुनाएगा। ज्ञात हो, गुलाबी हथिनी का मेडिकल तीन दिन पूर्व किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed