{"_id":"abe0fef697cd40a429fb46c6eb2395dc","slug":"in-japan-the-third-eye-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जापान में धूम मचाएगी तीसरी आंख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जापान में धूम मचाएगी तीसरी आंख
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Sat, 07 Feb 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की ओर से ज्योत्सना के माॅडल को नामित किया गया है। ज्योत्सना 16 से 23 मई 2015 तक जापान में आयोजित अंतराष्ट्रीय सेमिनार में हिस्सा लेंगी।
श्री विश्वनाथ पांडेय कान्वेंट इंटर कालेज की छात्रा ज्योत्सना मिश्रा पुत्री ओम प्रकाश मिश्रा को उस समय सुर्खियां मिली थी जब उसने इंस्पायर अवार्ड के लिए एक साल पूर्व तीसरी आंख नामक माॅडल बनाया था।
स्वचालित चेकपोस्ट में कई बातें दर्शायी गई थी जिससे तस्करी और ओवरलोडिंग की समस्या समाप्त हो जाएगी। ज्योत्सना के माॅडल ने जिला, मंडल, प्रदेश स्तर के बाद नेशनल स्तर पर पहला स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
जापान सरकार की ओर से साकुरा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार का आयोजन 16 से 23 मई तक आयोजित किया गया है। इसमें ज्योत्सना के माॅडल को नामित किया गया है।
डीआईओएस कार्यालय की ओर से ज्योत्सना के सभी कागजात को दुरुस्त किया जा रहा है। अप्रैल माह तक उसका पासपोर्ट आदि भी बनवाने की जुगत में विद्यालय प्रशासन लगा हुआ है।
डीआईओएस डा. ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि ज्योत्सना मिश्रा के सभी अभिलेखों को दुरूस्त कराया जा रहा है।