फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In Aurai, 77 severely malnourished children, not a single one sent to the center

Bhadohi News: औराई में 77 अति कुपोषित बच्चे, एक को भी केंद्र पर नहीं भेजा

Sat, 07 Feb 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
In Aurai, 77 severely malnourished children, not a single one sent to the center
ज्ञानपुर। सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इसमें अति कुपोषित बच्चों को पोषण देने पर जोर दिया गया। औराई की प्रगति खराब मिलने पर ब्लॉक के स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने बताया कि जिले में सैम यानि अति कुपोषित बच्चों की संख्या 395 है। पूर्व के महीनों की अपेक्षा अति कुपोषित बच्चों की संख्या में कमी आई है। इस दौरान जानकारी दी गई कि जिला अस्पताल ज्ञानपुर में स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र पर 10 बेड के सापेक्ष मात्र चार बच्चे मौजूद हैं। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हर महीने ब्लॉक से दो-दो बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा जाए। औराई में 77 अति कुपोषित बच्चे होने के बाद भी एक को भी केंद्र पर नहीं भेजा गया। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए वहां के स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। औराई ब्लॉक की टीम को निर्देश दिया कि वह अभिभावकों से मिलकर बच्चों को एनआरसी पर भेजने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कुपोषण उन्मूलन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed