फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman bites neighbour finger in dispute over children in bhadohi

UP: बच्चों के विवाद में पड़ोसी की अंगुली चबा गई महिला, टूट गया दांत; पुलिस तक पहुंचा मामला

Thu, 08 May 2025 10:35 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 08 May 2025 10:35 AM IST
सार

Bhadohi Crime News: भदोही जिले में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान महिलाओं के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक महिला ने अपने पड़ोसी की अंगुली चबा गई। 

विज्ञापन
Woman bites neighbour finger in dispute over children in bhadohi
बच्चों के विवाद में पड़ोसी की अंगुली चबा गई महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गोपीगंज के पूरे भिखारी गांव में बच्चों के विवाद में एक महिला अपने पड़ोसी की अंगुली चबा गई। मामले को लेकर पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
गांव निवासी चांदनी बेगम (30) अपने पिता के घर रहती है। सोमवार को उसके बच्चों का पड़ोसी के बच्चों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख घर के बड़े सदस्यों ने भी हस्तक्षेप किया। इसके बाद दोनों घर की महिलाएं झगड़ा करने लगी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mock Drill: रिहंद और ओबरा डैम की बढ़ाई गई सुरक्षा, बिजली घरों की भी निगरानी बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच चांदनी की अंगुली पड़ोस की एक महिला चबा गई। इससे अंगुली के ऊपर का हिस्सा कट गया। वहीं, जिस महिला ने अंगुली चबाया उसका एक दांत टूट गया है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। 

इसे भी पढ़ें; Sonbhadra Fire News: ओबरा तापीय परियोजना में लगी भीषण आग, दो ट्रांसफार्मर धू-धू कर जले; दो इकाईयां बंद

उपचार के लिए दोनों को गोपीगंज सीएचसी भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed