फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Important work will start in the district from today

आज से जिले में शुरू होंगे जरूरी काम

Sun, 19 Apr 2020 03:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Important work will start in the district from today
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस महामारी को लेकर करीब 25 दिनों से पूर्ण लॉकडाउन में रहे जिले में सोमवार से कुछ जरूरी काम शुरू हो जाएंगे। ग्रीन जोन में होने से सशर्त कई कामकाज पटरी पर लौटने लगेंगे, हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर तीन मई तक देश भर में लॉकडाउन हैं, लेकिन जो जिले ग्रीन जोन में हैं वहां जरूरी कामकाज शुरू हो रहे हैं। गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में 20 अप्रैल से जिले में मनरेगा, निर्माण समेत कई जरूरी काम शुरू हो जाएंगे। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य, कृषि, मत्स्य पालन, पशु पालन, वित्तीय क्षेत्र (बैंकिंग), आंगनबाड़ियों का संचालन, ऑनलाइन शिक्षा/दूरस्थ शिक्षा, मनरेगा का काम शुरू होंगे। सार्वजनिक उपयोगिता के क्षेत्र में माल और वस्तुओं के यातायात तथा उसके लोडिंग-अनलोडिंग भी शुरू होंगे। सरकारी और निजी प्रतिष्ठान भी खुलेंगे। उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सभी को करना अनिवार्य होगा। शनिवार को शाम को बैठक में अधिकारियों को डीएम ने सख्त निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि 24 और 25 अप्रैल से रमजान चालू हो रहा है। सभी एसडीएम और सीओ अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर धार्मिक गुरुओं से वार्ता करके यह सुनिश्चित कराएं कि रोजा आदि में भीड़ एकत्रित न हो। बैठक में सीडीओ विवेक त्रिपाठी, एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन

सभी का मिला भरपूर सहयोग
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि अब तक लॉकडाउन को सफल बनाने में सभी का भरपूर सहयोग मिला। पुलिस-प्रशासन, व्यापारी संग आम जन मानस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों का पालन किया। सभी ने प्रशासन का सहयोग किया, जिससे जिले में अब तक एक प्रवासी ही कोरोना पॉजिटिव मिला और जिला ग्रीन जोन में शामिल रहा। आने वाले समय में भी स्थिति संतोषजनक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed