फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Importance of Nipun Lakshya told through song and drama in Shiksha Choupal

Bhadohi News: शिक्षा चौपाल में गीत और नाटक से बताई निपुण लक्ष्य की महत्ता

Sat, 30 Sep 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Importance of Nipun Lakshya told through song and drama in Shiksha Choupal
पीडीडीयू नगर। नियामताबाद विकास खंड के कटेसर स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने गीत और नाटक के माध्यम में निपुण लक्ष्य के महत्व को समझाया। वहीं शिक्षकों ने शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खंड शिखा अधिकारी मनोज कुमार यादव और एआरपी डॉ. उमेश सिंह ने कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर की। बीईओ ने शासन की ओर से चलाए जा रहे निपुण लक्ष्य, आपरेशन कायाकल्प, डीबीटी और शारदा योजना के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक संकुल शिवधनी यादव ने बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देेने पर जोर दिया। प्रधानाध्यापक अजय सिंह ने छात्रों के लिए चलाई जारही योजनाओं और डीबीटी के बारे में बताया। गौहर अली ने निपुण लक्ष्य पर गीत के माध्यम से प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत, देशभक्ति नृत्य, स्वछता नाटक और स्काउट का प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह, कुसुलता, जहांआरा, दिनेशचंद्र पांडेय, अजय सिंह, दीपा सिंह, शशिबाला सुमन, शालिनी सिंह, प्रगति वर्मा, भोलानाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed