फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   'Imagination of innovation is possible only through rational thinking'

‘तर्कपूर्ण सोच से ही इनोवेशन की कल्पना संभव’

Fri, 18 Dec 2020 06:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
'Imagination of innovation is possible only through rational thinking'
भदोही। इनोवेशन काउंसिल के तत्वाधान में डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को ओरिएंटेशन (अभिविन्यास) सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में छात्र-छात्राओं को इनोवेशन और डिजाइनिंग के महत्व, प्रक्रिया और परिणामों से परिचित कराया गया। मुख्य वक्ता इनोवेशन एंबेसडर डा.वर्षा रानी ने कहा कि तर्कपूर्ण सोच से ही इनोवेशन और डिजाइन की कल्पना की जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनोवेशन के माध्यम से नई नई चीजों का अविष्कार हो सकता है। किसी पुरानी चीज में आवश्यक सुधार कर और उपयोगी बनाया जा सकता है। यह किसी वस्तु विशेष तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसका अनुप्रयोग हम अपने आसपास की सभी वस्तुएं में कर सकते हैं। प्राचार्य, प्रो.मुरलीधर राम ने कहा क्या नया कर सकते हैं इसके लिए छात्र-छात्राओं को सदैव सजग रहना चाहिए। बताया कि न्यूटन से पहले भी कई लोगों ने सेब को पेड़ से टूट कर गिरते हुए देखा रहा होगा लेकिन वह न्यूटन की सजगता ही थी कि वे गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत को समझ पाए। आज गुरुत्वाकर्षण का उपयोग विज्ञान और तकनीकी द्वारा विभिन्न प्रयोगों और मशीनों में किया जा रहा है। बताया कि दिमाग में कोई भी विचार आए तो उसे तत्काल नोट कर लेना चाहिए और फिर उसके पहलुओं पर गौर करना चाहिए। ताकि उसका लाभ जनमानस को मिल सके।
विज्ञापन

डा. माया यादव ने जुगाड़ तकनीक के बारे में बताया कि यह भी एक विचार है, लेकिन इसका उपयोग अधिक से अधिक लोगों को ना हो कर कुछ लोगों तक ही सीमित रह जाता है। हमारा लक्ष्य केवल स्वयं को आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त बनाना नहीं है बल्कि समाज और देश को भी उन्नत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए होना चाहिए। इनोवेशन काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश सिंह ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में इनोवेशन काउंसिल के सदस्य डा.अनीश कुमार मिश्र, डा.आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, डा.श्वेता सिंह, डा.यशवीर सिंह, डा.सत्येंद्र प्रसाद, गौतम गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed