Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Illegal vendors pelted stones at MEMU train six passengers injured train halted for 35 minutes in bhadohi

UP: मेमू पर अवैध वेंडरों का पथराव...छह यात्री घायल, 35 मिनट तक रुकी रही ट्रेन; यात्रियों के साथ धक्का-मुक्की

Mon, 12 Jan 2026 06:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 12 Jan 2026 06:50 PM IST
सार

Bhadohi News: ज्ञानपुर रेलवे स्टेशन पर पत्थरबाजी की सूचना पाकर प्रशासनिक अमला पहुंच गया। घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। करीब आधे घंटे बाद मेमू ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन
Illegal vendors pelted stones at MEMU train six passengers injured train halted for 35 minutes in bhadohi
घायलों को अस्पताल लेकर जाते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime: पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे बनारस से प्रयागराज जा रही मेमू सवारी गाड़ी संख्या 65111 पर अवैध वेंडरों ने पथराव कर दिया। इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। घटना में एक कर्मचारी समेत छह यात्री घायल हो गए। सभी का सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया। 

विज्ञापन




घटना के बाद ट्रेन लगभग 35 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरपीएफ ने एक अवैध वेंडर पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह मेमू ट्रेन सुबह करीब 8:13 बजे ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंची। 

निर्धारित ठहराव के दौरान एक अवैध वेंडर केतली लेकर जबरन ट्रेन में घुसने का प्रयास करने लगा। इस दौरान उसने यात्रियों को धक्का-मुक्की शुरू कर दी। ट्रेन छूटने के डर से यात्रियों ने जब इसका विरोध किया तो वेंडर और उसके साथियों ने गुस्से में आकर पत्थर चलाने शुरू कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मची अफरातफरी

अचानक हुए पथराव से ट्रेन के भीतर हड़कंप मच गया और यात्री इधर-उधर भागने लगे। पथराव की चपेट में आकर ओम जी मौर्य, सुनील जायसवाल निवासी अहिमनपुर खमरिया, चंद्रेश्वर प्रताप सिंह निवासी जोगिनका, आदर्श पाण्डेय निवासी सुजातपुर, कुलदीप पाण्डेय निवासी छतमी सहित एक महिला और एक अन्य पुरुष घायल हो गए। 

कुछ घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। उसी दौरान जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ने लगी किसी अराजक तत्व ने चैन पुलिंग कर दी, जिससे ट्रेन दोबारा रुक गई। करीब 8:50 बजे मेमू ट्रेन लगभग 35 मिनट की देरी से अपने गंतव्य प्रयागराज के लिए रवाना हो सकी। घायल यात्रियों ने रेलवे पुलिस को लिखित तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

यात्रियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से अवैध वेंडर मनमानी करते हैं। यात्रियो से विवाद मारपीट के साथ वे रोकटोक अवैध कारोबार करते हैं। आरपीएफ निरीक्षक दयाशंकर यादव ने बताया कि प्रकरण में अवैध वेंडर संजय कुमार निवासी पूरेभागवत के खिलाफ कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

जीआरपी चौकी के पास लोकल पानी का भंडार
ज्ञानपुर रोड स्टेशन की जीआरपी चौकी के पास ही अवैध वेंडरों की तरफ से लोकल पानी का भंडारण किया गया है। हर रोज प्रयागराज और वाराणसी जाने वाले यात्रियों ने आरोप लगाया कि जीआरपी और आरपीएफ की मिलीभगत से पानी बोतल की आड़ में नशीला पदार्थ भी बेचा जाता है। यात्रियों के आरोप पर जीआरपी चौकी प्रभारी और आरपीएफ प्रभारी बात करने से ही इंकार कर दिया। ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर यह पहली घटना नही हुई है। इसके पूर्व में भी कई वारदात हो चुके है। जिसका प्रमुख कारण अवैध वेंडर ही है।

ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर कब-कब हुई घटना

  • 10 नवंबर 2025: ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास अवैध वेंडरों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान सोने की चैन लूटने का मामला दर्ज किया गया।
  • 25 दिसंबर 2025: ज्ञानपुर रोड के प्लेटफार्म पर एक प्रेमी युगल को परिजनों द्वारा पकड़े जाने के बाद हंगामा। जिस पर पुलिस और जीआरपी के बीच समन्वय की कमी दिखी।
  • 15 दिसंबर 2025: अवैध वेंडरों और पार्किंग संचालकों द्वारा यात्रियों से जबरन वसूली को लेकर हंगामा।
  • 10 जनवरी 2025: महाकुंभ के दौरान ट्रेन की बोगी न खुलने पर यात्रियों ने पत्थरबाजी की। इसमें कुछ यात्री घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed