फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   IGNOU Study Centre students get educational materials

इग्नू छात्रों को स्टडी केंद्र से मिलेगी शैक्षिक सामग्री

Mon, 29 Jun 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Mon, 29 Jun 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
IGNOU Study Centre students get educational materials
इसमें केंद्र से पंजीकृत स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के दो सौ से अधिक छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। छात्रों को शैक्षिक सामग्री का वितरण इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ.एएन त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने शैक्षिक सामग्री वितरण के पूर्व छात्रों के जिज्ञासाओं का समाधान किया और उन्हें कैरियर चुनने संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिया।


समारोह में डॉ. त्रिपाठी ने छात्रों को डिग्री प्रबंध के बजाए अर्जित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से अर्जित की गई डिग्री जीवन को संवारने और गुणवत्ता बढ़ाने में काम आता है, जबकि प्रबंध करके डिग्री हासिल करने से जीवन में उसका कोई अर्थ नहीं रह जाता।
विज्ञापन


 वह सिर्फ दिखावटी बनकर रह जाता है। बताया कि इग्नू ने डाक से अध्ययन सामग्री भेजना बंद कर दिया है। छात्रों को अब स्टडी मैटेरियल अध्ययन केंद्र से ही मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वह प्रवेश लेने के बाद जुलाई के प्रथम सप्ताह के अंदर ही। जिससे छात्रों को समय पर मैटेरियल मिल सके और पढ़ाई भी कर सके। कार्यक्रम में दो सौ से अधिक छात्रों को शैक्षिक सामग्री वितरित किया गया।


अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ. आरके तिवारी, संचालन इग्नू क्वा र्डिनेटर इम्तियाज अंसारी ने किया। समारोह को डॉ. वीएस सहाय, डॉ. एसएन पांडेय, डॉ. संतोष आर्या आदि ने भी संबोधित किया। छात्रों को स्वध्ययन के जरिए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

 इस मौके पर मौलाना जाहिद रजा, शिक्षक मुसा अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed