फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ignoring covid rules will be heavy

कोविड नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी

Sat, 11 Sep 2021 06:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Ignoring covid rules will be heavy
ज्ञानपुर। कोराना की संभावित तीसरी लहर को लेकर शासन और प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। इसके बावजूद भीड़भाड़ वाले जगहों पर लोग न तो मॉस्क लगा रहे हैं न ही दो गज की दूरी का पालन कर रहे हैं। शनिवार को रेलवे स्टेशन, अस्पताल और भीड़भाड़ वाले जगहों की पड़ताल की गई तो स्थितियां विपरीत दिखीं। ऐसे में तीसरी लहर से बचना मुश्किल होगा। रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप हो या फिर शहर के बाजार से लेकर जिला अस्पताल कहीं भी कोविड प्रोटोकाल का पालन होता नहीं दिखा। दूसरी लहर में बढ़े संक्रमण से तो लोगों ने सबक नहीं लिया, अब जब तीसरी लहर की चेतावनी दी जा रही है तो लोग और भी लापरवाह नजर आ रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लगातार कहा जा रहा है, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है। शहर में रोजाना उमड़ रही भीड़ कोरोना से बचाव के लिए किसी भी नियम का पालन नहीं कर रही। अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों से लेकर पूरे बाजार व गलियों की दुकानों में बेखौफ लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग के खरीदारी करते नजर आए। इतना ही नहीं, दुकानदार भी खुद इसको लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed