{"_id":"683b1a84447a122d6d0b836e","slug":"ig-reviewed-crime-monitored-top-ten-criminals-directed-strict-action-against-smugglers-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आईजी ने की अपराध की समीक्षा, टॉपटेन अपराधियों की निगरानी, तस्करों पर सख्ती का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आईजी ने की अपराध की समीक्षा, टॉपटेन अपराधियों की निगरानी, तस्करों पर सख्ती का निर्देश
Sat, 31 May 2025 08:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 31 May 2025 08:51 PM IST
सार
पुलिस महानिरीक्षक ने बैठक में अपराध की समीक्षा की और निर्देश देते हुए कहा कि टॉपटेन अपराधियों की निगरानी करें इसके साथ ही ये भी कहा कि तस्करों पर सख्ती बरतें।
विज्ञापन
अपराध की समीक्षा करते पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह दो दिवसीय भ्रमण में शनिवार को पुलिस लाइन ज्ञानपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न शाखा के कार्यालय, परिसर, मेस, स्टोररुम और शस्त्रागार आदि का भ्रमण किया। पुलिसकर्मियों के बैरक और आवास की साफ-सफाई का निर्देश दिया। अपराध समीक्षा बैठक में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
आईजी जिले में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के लिए शुक्रवार को पहुंचे। पहले दिन पुलिस कार्यालय सरपतहां और सुरियावां थाने का निरीक्षण किया। शनिवार को वह पुलिस लाइन पहुंचे। जहां परिवहन शाखा, परिवहन शाखा गैरेज, जवानों के बैरक, शौचालय, स्नानागार, आर ओ वाटर कक्ष, डायल 112 समेत अन्य शाखाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस लाइन में नवीनीकृत सभागार कक्ष एवं आदेश कक्ष का उद्घाटन किया। इस दौरान एसपी अभिमन्यु मांगलिक संग अन्य अफसरों संग आपराध की समीक्षा किया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में प्रभावी गश्त और नियमित चेकिंग का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कहा कि शासन के जीरो टॉलरेंस के तहत एनडीपीएस और शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। टॉप टेन सूची में शामिल अभियुक्तों की निगरानी करें। लुटेरे और पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर उन पर कार्रवाई की जाए। महिला हेल्प डेस्क, समाधान दिवस रजिस्टर, भूमि विवाद के मामलों का शत प्रतिशत निस्तारण करें।