फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   If there is no development, then the slogan of no vote was raised, the demand to build a road

विकास नहीं तो वोट नहीं का लगाया नारा, सड़क बनाने की मांग

Sun, 02 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
If there is no development, then the slogan of no vote was raised, the demand to build a road
औराई विधानसभा के लखनो गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : BHADOHI
औराई विधानसभा क्षेत्र के लखनो गांव में शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर वादा पूरा नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि पांच माह पूर्व औराई विधायक से मिलकर सड़क, बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट, तालाबों का सुंदरीकरण, जर्जर नलकूप की नाली का जीर्णोद्घार समेत कई अन्य विकास कार्यों की मांग की गई थी, लेकिन पांच माह बाद भी मांग पर एक भी काम शुरू नहीं किया जा सका। कहा कि स्ट्रीट लाइट के लिए ज्ञानपुर ब्लाक प्रमुख से भी मांग की गई, लेकिन आज तक लाइट नहीं लगी। लोग अंधेरे में आवागमन करने को बाध्य है। आर्थिक स्थिति से कमजोर ब्राह्मण समाज को न आवास की सुविधा मिल रही है न बेहतर रास्ते की। पगडंडियों की तरह रास्ते से महिलाएं, बुजुर्ग, छात्रा-छात्राएं आवागमन कर समय व्यतीत कर रही है। इंटरलाकिंग, सार्वजनिक चकमार्ग दूर की बात हो चुकी है। इस तरह की उपेक्षा अब गांववासी नहीं सहेंगे। मांग पूरा न होने पर विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में पप्पू दुबे, अनिल दुबे, कड़ऊ दुबे, अशोक दुबे उर्फ कोको, बबलू दुबे समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि लखनो गांव विधानसभा क्षेत्र में है लेकिन वहां का कोई भी ग्रामीण उनके पास नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed