फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   If the helpline number changed, then the complaints increased

हेल्पलाइन नंबर बदला तो शिकायतें बढ़ी

Mon, 15 Aug 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
If the helpline number changed, then the complaints increased
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से जुड़ी समस्याओं का समाधान अब 104 हेल्पलाइन नंबर पर होगा। महीने भर पूर्व पुराने नंबर की जगह नया नंबर को जारी किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि अब तक 7998799804 पर डायल करने पर यह सुविधा मिलती थी। इसमें परिवर्तन कर अब टोल फ्री नंबर 104 पर डायल कर समस्याओं का समाधान व योजना से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि नया नंबर काफी सरल है। जिसके कारण समाधान और जानकारी के लिए महीने भर में 60 से अधिक महिलाओं ने फोन कर शिकायत दर्ज कराते हुए समाधान पाया। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और नवजात को पोषक तत्वों के खान-पान को सरकार की ओर से तीन किस्तों में पांच हजार रुपये सहायता दिए जाने की योजना चल रही है। एक साल में जिले में 1634 महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed