फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   If the electricity board does not stop its arbitrariness, we will protest.

Bhadohi News: बिजली निगम की नहीं रुकी मनमानी तो करेंगे आंदोलन

Sat, 14 Mar 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
If the electricity board does not stop its arbitrariness, we will protest.
अधिशासी अभियंता एस के सिंह को मांग पत्र देते लोग। स्रोत संगठन
मोढ़। भदोही विकास संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बिजली निगम के अधिशासी अभियंता एसके सिंह को पत्रक सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने जिले में लग रहे स्मार्ट मीटर की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मांग की कि स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

मांग की कि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो पदाधिकारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कहा कि बिजली निगम जिले में स्मार्ट मीटर लगा रहा है। कई जगहों पर स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिक बिल आने की शिकायत मिल रही है। कहा कि अगर उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग रहा है तो उन्हें स्मार्ट बिजली यानी कि 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अगर बिजली कटती है तो पूरे दिन का बिजली बिल माफ किया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा बिजली बिल में अतिरिक्त शुल्क के नाम पर अवैध वसूली बंद की जाए। कहा कि बिजली निगम अगर मनमानी नहीं रोकता है तो भदोही विकास संघ आंदोलन करेगा। इस मौके पर अध्यक्ष अरुण रमाकांत तिवारी, सचिव संतोष, जियालाल यादव, उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव, प्रदीप यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed